Home बड़ी खबरेnews 26 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

26 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

26-year-old married woman takes horrific step, dies in hospital

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत एक 26 वर्षीय महिला की किसी जहरीले पदार्थ के खाने से मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार रात्रि इस महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, इसके बाद उसके परिजन उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लेकर आए। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसकी मौत पर किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। महिला की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि बयानों में केवल इतना ही आया है कि महिला कुछ समय से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

You may also like