Home बड़ी खबरेnews एक महीने से पुलिस की आंखों में धून झोंकले वाला चिट्टा सप्लायर खरड़ में गिरफ्तार

एक महीने से पुलिस की आंखों में धून झोंकले वाला चिट्टा सप्लायर खरड़ में गिरफ्तार

Chitta supplier who had been eluding the police for a month arrested in Kharar

कांगड़ा पुलिस ने एक महीने से ऊपर समय से मादक पदार्थ मामले में संलिप्त फरार आरोपी खरड़ में पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। चिट्टे का मुख्य सरगना आखिरकार कांगड़ा पुलिस की एक महीने तक आंखों में धूल झोंकने के बाद पकड़ में आ गया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि 7 सितम्बर को पुलिस थाना कांगड़ा की विशेष टीम ने दुर्गा माता मंदिर, पुराना कांगड़ा के समीप दबिश देकर 2 युवकों नितिन राणा पुत्र चैन सिंह राणा निवासी द्रमनाला तहसील सिहुन्ता, जिला चम्बा तथा साहिल कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी अंसोली, मटौर, तहसील एवं जिला कांगड़ा को 19.17 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) सहित दुर्गा माता मंदिर के नजदीक पकड़ने में सफलता हासिल की थी।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने इन दोनों लोगों से पूछताछ की कि आखिर इन्होंने चिट्टा कहां से खरीदा है। जांच के दौरान टीम ने पुख्ता साक्ष्यों व तकनीकी विश्लेषण से पाया कि दोनों आरोपियों ने पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदा था।

 

डीएसपी कांगड़ा ने बताया कि इसके उपरांत तुरंत मुख्य सप्लायर को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन करके बाहरी राज्य भेजा गया तथा लगातार कई दिनों तक संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करते हुए आरोपी नितिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी फिरोजपुर को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस अब इस बात की आगे छानबीन करेगी कि इस व्यक्ति की कड़ियां आगे कहां-कहां तक जुड़ी हुई हैं, ताकि इस धंधे से जुड़े जितने भी लोग हैं, उनको पकड़ा जाए।

You may also like