Chamba में दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।