Home बड़ी खबरेnews मंडी में निजी बस हादसे का शिकार, एक महिला की मौत, चार यात्री घायल

मंडी में निजी बस हादसे का शिकार, एक महिला की मौत, चार यात्री घायल

Private bus met with an accident in Mandi, one woman died, four passengers injured.

मंडी के चरखड़ी में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक निजी बस दुर्घटना ग्रस्त होने से 75 साल की महिला की मौत हो गई है, जबकि चार यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पांगणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक निजी बस को स्टार्ट कर चालक और परिचालक बस से नीचे उतर कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे कि इतने में अचानक बस चल पडी और लुढ़क गई। इस हादसे में कलावती नाम की 75 साल की महिला की मौत हो गई। घायलों में एक छोटा बच्चा और तीन महिलाएं शामिल है। इन घायलों में से एक को झुंगी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

बस के लुढ़कने के बाद स्थानीय लोगों ने ही बचाव कार्य को अंजाम दिया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। यह हादसा कैसे हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घायल भी इतना ही बता पाए हैं कि एकाएक बस चल पड़ी और फिर ढांक से लुढ़ककर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बीएसएल पुलिस थाना के तहत चरखड़ी में यह सड़क हादसा हुआ है। खाई में लुढ़की बस निजी है। इसमें 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसने अस्पताल में दम तोड दिया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

You may also like