Home बड़ी खबरेnews पंजाब में पारा और गिरा: दो डिग्री तक पहुंचा तापमान… ठड के साथ बढ़ेगा कोहरा, कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

पंजाब में पारा और गिरा: दो डिग्री तक पहुंचा तापमान… ठड के साथ बढ़ेगा कोहरा, कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

Mercury drops further in Punjab: Temperatures reach two degrees... Fog will increase with the chill, cold wave alert issued

पंजाब में कोल्ड वेव के चलने और कोहरे के पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे अधिकतम पारा सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिर गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया है।

2.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 24 डिग्री का रूपनगर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार व शुक्रवार के लिए भी पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व फाजिल्का जिले शामिल हैं।

You may also like