Home बड़ी खबरेnews Travel Agent के साथ ही हो गई लाखों की ठगी, मामला कर देगा हैरान

Travel Agent के साथ ही हो गई लाखों की ठगी, मामला कर देगा हैरान

A travel agent was duped of lakhs of rupees, the case will surprise you.

विदेश जाने के इच्छुक अलग-अलग ढंग से धोखेबाज एजेंटों का शिकार होते है। वहीं इस बार खुद एजेंट यू.के. में बैठे एक व्यक्ति का शिकार हो गया। एजेंट ने 2 महिलाओं को यू.के. में केयर टेकर की नौकरी देने का वादा किया परंतु यू.के. में बैठे व्यक्ति ने 36 लाख रुपए एजेंट से ले लिए और महिलाओं को न तो यू.के. बुलाया और न ही रुपए वापिस लौटाए।

 

इसके बाद एजेंट ने पुलिस के समक्ष दस्तावेज सहित इंसाफ की गुहार लगाई और खुद की जेब से दोनों महिलाओं को रुपए लौटाए। एक साल की जांच पड़ताल के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एजुकेशन ओवरसीज कंसल्टेंट, गुरदेव नगर मल्हार रोड के मालिक हरजीत सिंह की शिकायत पर राज कुमार उर्फ रौकी उसके भाई अशोक कुमार निवासी साधु सुंदर सिंह कालोनी, ईशा नगरी व अभिषेक नथैनीयल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़ित हरजीत सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी राज कुमार उर्फ रौकी उसी के पास नौकरी करता था। 2 साल पहले वह नौकरी छोड़कर यू.के. चला गया और वहां जाने के बाद भी वह उसके संपर्क में था।

 

राजू ने उसे कहा कि यू.के. में उसकी खासी जान पहचान हो गई। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के केस उसे दिया करे। पुरानी जान पहचान होने के कारण उसे राजू पर भरोसा था। उसने बताया कि यू.के. में केयर टेकर की नौकरी उपलब्ध है। उसकी कंस्लटेंट कंपनी में 2 महिला जसलीन कौर व जशनदीप कौर ने विदेश जाने के लिए उससे सपंर्क किया। दोनों महिलाओं ने यू.के. जाने के एवज में उसे 18-18 (कुल 36 लाख) लाख रुपए दिए।

 

इसके बाद उसने 36 लाख रुपए राजू, अशोक और अभिषेक को कैश और बैंक अकाऊंट के जरिए दिए। कई महीने बीत जाने के बावजूद राजू ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपए वापिस लौटाए। जबकि विदेश जाने की इच्छुक महिलाओं ने काम न होने पर उसे रुपए लौटाने को कहा तो उसने उक्त दोनों महिलाओं को निजी स्तर पर रुपए वापिस लौटाए। पीड़ित हरजीत सिंह का आरोप है कि राजू ने साजिश के तहत योजना बना कर उससे ठगी की है।

 

मुख्य आरोपी बैठा है बर्मिंघम शहर में

पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राज कुमार उर्फ राजू वर्तमान में यू.के. बर्मिंघम शहर में बैठा है। जो कि कई अन्य लोगों को भी विदेश भेजने का झांसा देकर 3-4 करोड़ रुपए हड़प चुका है। इसमें अशोक कुमार और अभिषेक कुमार उसके सहयोगी है। जांच अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि साजिश के तहत विदेश भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने धोखआधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय आरोपी अशोक ओर अभिषेक की पुलिस तलाश कर रही है ,जबकि राजू को यू.के. से लाने की प्रकरिया पर पुलिस उच्चिधकारी के पास सारी जानकारी है।

You may also like