शहर के मॉडल हाउस इलाके में स्थित एक सैलून के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने सैलून की महिला मालिक पर अपने पति के साथ अफेयर होने का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला ने मौके पर अपने पति को सैलून के बाहर रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह मामला नया नहीं है इससे पहले भी पत्नी ने अपने पति को उसी महिला के साथ देखा था और उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को जब पति दोबारा उसी सैलून में गया, तो पत्नी ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया।
महिला का आरोप है कि आरोपी पति पुलिस के सामने ही मौके से भाग निकला और पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गवाहों के अनुसार पति और सैलून की महिला मालिक के बीच काफी समय से नजदीकियां थी, जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।