Home बड़ी खबरेnews फोरलेन पर कार से चरस बरामद, साेलन के 2 युवक गिरफ्तार

फोरलेन पर कार से चरस बरामद, साेलन के 2 युवक गिरफ्तार

Charas recovered from car on four lane, 2 youths from Solan arrested

सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने पुंघ में फोरलेन पर नाके के दौरान कार सवार 2 युवकों को 249 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। सुंदरनगर थाना के दल ने पुंघ फोरलेन पर शनिवार सुबह नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आई एक कार को जांच के लिए रोका और उन्हें कागज दिखाने को कहा, जिस पर वे टालमटोल करने लगे।

 

संदेह होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो चालक की सीट के पीछे पैकेट में रखी चरस बरामद हुई, जिसका वजन 249 ग्राम निकला। इस पर पुलिस ने कार सवार कार्तिक निवासी गांव मनलोग डाकघर दयोटी तहसील व जिला सोलन तथा रोहित निवासी वार्ड नंबर-12 वर्मा निवास दोभीघाट रोड तहसील व जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया, वहीं कार को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी भारत भूषण ने सोलन निवासी कार सवार 2 युवकों से 249 ग्राम चरस बरामद करने की पुष्टि की है।

You may also like