Home बड़ी खबरेnews Canada से आई खबर ने परिवार में मचाया कोहराम, 3 महीने की बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

Canada से आई खबर ने परिवार में मचाया कोहराम, 3 महीने की बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

The news from Canada has caused a family uproar, with a 3-month-old child losing his father.

कनाडा से दुखदायी खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य की तलाश में 2 साल पहले कनाडा गए पंजाबी युवक सुखदेव सिंह उर्फ ​​जोबन (32) की कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बटाला के उमरपुरा नवी आबादी का रहने वाला था। वह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और 3 महीने की बच्ची को छोड़ गया है।

 

मां लखबीर कौर, पिता सतनाम सिंह और रिश्तेदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह 2 साल पहले अपनी पत्नी के साथ स्पाउस वीजा पर कनाडा गया था और ब्रैम्पटन में रह रहा था। कल काम से लौटते समय एक अन्य वाहन की लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक का परिवार अब सुखदेव सिंह के शव को भारत वापस लाने की गुहार लगा रहा है।

You may also like