Home बड़ी खबरेnews पड़ोसी के सिर पर खून सवार: युवक की काट दी दोनों टांगें, कुल्हाड़ी से करता रहा वार पर वार, दी खौफनाक मौत

पड़ोसी के सिर पर खून सवार: युवक की काट दी दोनों टांगें, कुल्हाड़ी से करता रहा वार पर वार, दी खौफनाक मौत

Neighbor's bloodlust: Cut off both legs of young man, kept attacking him with an axe, gave him a horrific death

जिले के गांव मूसा में पुरानी रंजिश के चलते एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने कुल्हाड़ी से वार करते हुए नौजवान की दोनों टांगें काट दीं। घायल को जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में हत्या की दर्दनाक वारदात से हड़कंप मच गया।गांव मूसा वासी केवल सिंह ने बताया कि गांव का नौजवान गगनदीप सिंह घर के बाहर बैठा था। अचानक पीछे से एक युवक द्वारा उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जख्मी हालात में गगनदीप सिंह को ग्रामीणों की ओर से इलाज के लिए सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले घनिष्ठ मित्रता थी।

डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया की गांव मूसा में एक युवक गगनदीप सिंह का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस मामले में थाना सदर मानसा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और परिवार की ओर से दी जाने वाली जानकारी पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like