Home बड़ी खबरेnews सैंट्रल जेल में मचा हड़कंप, स्थिति तनावपूर्ण, 3 अधिकारी सस्पेंड

सैंट्रल जेल में मचा हड़कंप, स्थिति तनावपूर्ण, 3 अधिकारी सस्पेंड

Tense situation prevails in Central Jail, 3 officers suspended

सैंट्रल जेल ताजपुर रोड में पिछले कई घंटो से जेल प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना एक हवालाती के जेल की चारदीवारी से कैसे गायब होने के मामला हल होने का नाम नहीं ले रहा। न तो जेल प्रशासन यह पक्के तौर पर कह पा रहा है कि हवालाती जेल से भाग गया। न ही यह कहने की स्थिति में है कि जेल के भीतर है। क्योंकि पिछले कई घंटों में जेल का चप्पा चप्पा छानने के बाद भी बंदी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जब बुधवार को दोपहर तक गायब राहुल के बारे में जेल प्रशासन को कुछ न पता चला तो सैंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सिक्योरिटी प्रीतइंदर सिंह की शिकायत मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने बंदी के गिरफ्तारी से बचने का मामला दर्ज कर दिया। इसी के चलते जेल विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल के 2 हैड वार्डनो धर्मपाल, राजेंद्र सिधवा व एक कंट्रोल रूम के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।

 

जब अंदर नहीं तो क्या भाग गया हवालाती?

दूसरी ओर बताया जाता है कि जेल प्रशासन के चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों के बीच भी लुधियाना जेल का यह मामला बड़ा गंभीर रहा क्योंकि निचले अधिकारियों की जवाब तलबी के लिए उच्चाधिकारी सख्ती दिखा रहे हैं जबकि स्थानीय जेल प्रशासन के अधिकारियों को जवाब देने के लिए नहीं बन पा रहा क्योंकि हर बंदी व जेल की सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय अधिकारियों का है और जैसे जैसे समय बीत रहा है मामले की गंभीरता भी बढ़ रही है। चर्चा तो यहां तक छिड़ी है कि बंदी कहीं किसी दीवार अथवा सीवरेज में सेंध लगाकर तो नहीं निकल गया लेकिन देर शाम तक किसी जेल अधिकारी के पास कोई जवाब न था। बताया जाता है कि जेल प्रशासन किसी भी मीडिया कर्मी को कोई जवाब नहीं दे रहा और मामले की गंभीरता व संगीनता को देखते हुए सभी अधिकारियों के मुंह बेशक बंद है लेकिन जांच के नाम पर हाथ पांव चल रहे हैं।

 

सत्ताधारियों में चिंता कहीं मुद्दा न बना ले विपक्ष

दूसरी ओर आज पंजाब केसरी में हवालाती के गायब होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्थानीय सत्ताधारी कई नेताओं में चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं क्योंकि इस पर सत्ताधारियों की विपक्ष के सामने जवाबदेही भी बन रही है। और स्थानीय कई नेताओं ने आज दबी जुबान में चंडीगढ़ स्थित पार्टी नेताओं को लुधियाना की सैंट्रल जेल की बनी इस स्थिति को जल्दी निपटाने की गुहार लग रही है ताकि विपक्ष कहीं जेल प्रशासन की इस नाकामी को मुद्दा न बना ले।

You may also like