Home बड़ी खबरेnews दीवाली को लेकर एचआरटीसी की दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू

दीवाली को लेकर एचआरटीसी की दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Advance online booking of HRTC starts from Delhi, Chandigarh, Baddi for Diwali

by punjab himachal darpan

दीवाली व भाईदूज त्यौहार को लेकर बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों व गांव तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने तैयारियां शुरू की दी हैं। निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। जिस पर पंजाब, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, दिल्ली व आसपास के प्रदेशों में रह रहे हिमाचली एडवांस में बसों की बुकिंग करवा सकते हैं। निगम प्रबंधन ने 17, 18 व 19 दिसम्बर के लिए एडवांस बुकिंग ऑनलाइन की है। यह बुकिंग दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से चलने वाली बसों के लिए होगी। इन क्षेत्रों से हिमाचली अपने संबंधित जिले व क्षेत्र के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस की बुकिंग करवा सकते हैं।

 

मौजूदा समय में 39 बसें एडवांस बुकिंग के लिए रखी गर्ई हैं। जैसे ही इन बसों की बुकिंग फुल होगी। निगम और बसें एडवांस बुकिंग के लिए निगम की वैबसाइट पोर्टल पर खोलेगा। जिसे दीवाली पर अधिक से अधिक हिमाचली अपने गांव व अपने पैतृक गांव व घर दीवाली पर पहुंच सकेंगे। वहीं डिमांड पर भी निगम दिल्ली व चंडीगढ़ से बसें चलाएगा। इसके अतिरिक्त किस क्षेत्र के लिए कितनी बसें चलेंगी यह डाटा भी निगम प्रबंधन विभिन्न साधनों से आमजन तक पहुंचाएगा।

 

शिमला सहित प्रदेशभर में चलेंगी स्पैशल बसें

दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व नालागढ़ के अतिरिक्त राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर से भी निगम स्पैशल बसें चलाएगा ताकि दीवाली पर विभिन्न जिलों से भी लोग अपने घरों तक पहुंच सकें। इसके लिए भी प्रबंधन जल्द ही बसों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से जारी करेगा। यही नहीं दीवाली के बाद विभिन्न जिलों व बाहरी राज्यों के लिए निगम स्पैशल बसें चलाएगा।

 

बाहरी राज्यों में रहते हैं हजारों हिमाचली

हिमाचल के हजारों लोग बाहरी राज्यों में रहते हैं। इसमें सबसे अधिक तबका विद्यार्थियों का है। चंडीगढ़ व दिल्ली में हजारों हिमाचली शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके अतिरिक्त हजारों हिमाचल सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरी भी करते हैं। वह पूरा वर्ष अपने जिला व पैतृक गांव आएं या न आएं लेकिन दीवाली व भाई दूज पर जरूर अपने जिला व पैतृक गांव पहुंचते हैं।

 

सीजीएम एचआरटीसी पंकज सिंघल का कहना है कि दीवाली को लेकर निगम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17, 18 व 19 अक्तूबर को लेकर एडवांस बुकिंग भी शुरू की है। यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से बुक होंगी। बाहरी राज्य में रह रहे हिमाचली एडवांस बुकिंग ऑनलाइन करवा सकते हैं।

You may also like