Home बड़ी खबरेnews पंजाब की राजनीति में हलचल! नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी के बीच हुई मीटिंग

पंजाब की राजनीति में हलचल! नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी के बीच हुई मीटिंग

Punjab politics in turmoil! Navjot Singh Sidhu and Priyanka Gandhi hold a meeting

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। वह आज अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। नवजोत सिद्धू ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी का शुक्रिया भी अदा किया।

 

इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रही है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से राजनीति से गायब हैं। वह न तो किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा ले रहे हैं और न ही कोई बयान दे रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

You may also like