मोगा। मोगा नगर निगम और मोगा पुलिस की ओर से सोमवार को एक महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई की गई है। मोगा के साधा वाला बस्ती में रहने वाला सोना रानी नाम की महिला पिछले लंबे समय से नशा बेच रही थी, उसने अवैध तरीके से अपना घर बनाया। मोगा नगर निगम व भारी पुलिस फोर्स के मौजूदगी में उनके घरों में सोमवार को बुलडोजर चलाया गया।
सोना रानी पर 10 एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज है। मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा नगर निगम की ओर से मोगा के साधा वाला बस्ती में सोना रानी नामक महिला के अवैध तरीके से बनाए घर पर बुलडोजर चलाया गया है। जांच में पता चला कि सोना रानी एक नशा तस्कर है।