Home बड़ी खबरेnews पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी: बैंक अकाउंट में आएंगे 1100 रुपये… सीएम मान ने किया एलान

पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी: बैंक अकाउंट में आएंगे 1100 रुपये… सीएम मान ने किया एलान

Good news for women in Punjab: Rs 1,100 will be deposited in their bank accounts, announced CM Mann.

by punjab himachal darpan

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया है। यह एलान पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद को लेकर किया गया है। सीएम मान ने घोषणा की है कि अगले साल से महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मिलने लगेंगे।

 

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले साल 2026 के बजट में पारित होने के बाद प्रदेश की महिलाओं को सरकार के वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आप सरकार सूबे में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए सफर मुफ्त किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भगवंत मान ने घोषणा की थी कि महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के साथ हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आप सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और समय आ गया है कि सरकार महिलाओं से किए इस वादे को जल्द पूरा करेगी।

 

प्रदेश में 18 साल से बड़ी एक करोड़ महिलाएं

प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब एक करोड़ महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। शुरुआत में सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का वादा किया था। हालांकि जब लोगों ने योजना को लागू करने में देरी के बारे में सवाल उठाए, तो इसे लॉन्च करने के बजाय सीएम मान ने मई 2024 में घोषणा की कि राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।

 

पड़ोसी राज्यों में पूरे हो रहे वादे

इस बार के बजट से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि महिलाओं को एक हजार रुपये के एलान पर अमल किया जाएगा। दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मदद की घोषणा कर दी है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा ने महिलाओं की मदद के लिए फंड बना दिया है। दिल्ली में भी भाजपा सरकार ने इस वादे को पूरा किया है।

You may also like