Home बड़ी खबरेnews देव मतलोडा का ऐलान : मेरे सोशल मीडिया पेज पर तुरंत लगे लगाम

देव मतलोडा का ऐलान : मेरे सोशल मीडिया पेज पर तुरंत लगे लगाम

Dev Matloda declares: Immediately curb my social media pages

by punjab himachal darpan

सराज क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य बड़ा देव विष्णु मतलोडा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से संचालित सभी पेजों को प्रतिबंधित कर दिया है। देवता ने अपने सात हारों के झाड़े में स्पष्ट चेतावनी दी कि अब उनके नाम से कोई भी वीडियो, फोटो या अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। देवता ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले को कठोर दंड दिया जाएगा। देव आदेश पर यह निर्णय देवता के जज ओम प्रकाश और अध्यक्ष ओम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लेना पड़ा, जिसमें देवता के कारदारों और देवलुओं ने भाग लिया। देवता की नाराजगी उनके नाम से सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार-प्रसार को लेकर है, जिसे अनुचित मानते हुए देवता कमेटी को तुरंत बैठक कर यह सख्त निर्णय लेना पड़ा। देवता के पुजारी व कमेटी सचिव पुष्प राज शर्मा ने आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि देवता की भावना का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है और सातों हारों को इस आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। जिसे सर्वसम्मति से बैठक में स्वीकार कर लिया है।

You may also like