विवेक शर्मा :- जिले की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक चार मंजिला बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर एसी (AC) फट गया, जिससे मकान में आग लग गई और पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर धुआं ही धुआं हो गया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और बेटी की दम घु*टने से मौ@त हो गई, जबकि एक किशोर की जान बच गई।ग्रीन फील्ड कॉलोनी में AC में ब्लास्ट होने से मकान में आग लग गई। वहीं, एक ही कमरे में पति और पत्नी और बेटी सोए हुए थे। इन तीनों की धुएं से दम घुटकर मौ@त हो गई। आग पहली मंजिल पर लगे स्प्लिट एसी में लगी थी, जबकि मृ@तक दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोए हुए थे।वहीं, घ@टना की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सेक्टर-21सी स्थित एशियन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृ@त घोषित कर दिया। हालांकि, एक किशोर जख्मी है और उसका उपचार किया जा रहा है।आग के दौरान जब सचिन कपूर का परिवार धुएं में फंस गया तो पड़ोस में रहने वाले मयंक ने सीड़ी का दरवाजा तोड़कर आर्यन की जा*न बचाई। पड़ोस में रहने वाले मयंक ने जब आ*ग लगी देखी तो उसने पहले बाल्टी से पानी डालकर आ*ग बुझने का प्रयास किया। इसके बाद छत के रास्ते सचिन की बिल्डिंग पर पहुंचा फिर सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर आर्यन को निकाला। लेकिन वह सचिन उनकी बेटी और पत्नी को नहीं बचा पाया।फर्स्ट फ्लोर की ओनर रितु मलिक ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि जब फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी, उसके बाद भी करीब 45 से 50 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इस दौरान तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी और सारा सामान जल चुका था और उन्हें धुंआ की वजह से सेकंड फ्लोर पर रहने वाले परिवार की भी दम घु”टने से मौ@त हुई है। उन्होंने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड 10 मिनट में भी आ जाती तो शायद उन तीन लोगों की भी जान बचाई जा सकती थी।रितु मलिक ने कहा कि यह बिल्डिंग राकेश यादव की है जो 4 फ्लोर की है। पहली मंजिल पर हम सभी रहते हैं, दूसरी मंजिल पर सचिन कपूर और थर्ड फ्लोर भी उन्होंने ही अपने काम के लिए ऑफिस बनाया हुआ था। चौथी मंजिल पर रजत गोयल अपने परिवार के साथ रहते हैं। रितु मलिक ने आरोप लगाया कि राकेश यादव जो बिल्डिंग के मालिक हैं, उनको कई बार बिल्डिंग में वायरिंग खराब होने की जानकारी दी थी लेकिन, वह इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। अगले कुछ दिनों में खुद ही सभी लोग पूरी बिल्डिंग की वायरिंग को चेंज करवाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हा@दसा हो गया। रितु मलिक ने कहा कि 3:15 बजे उनकी आंख खुली तो देखा कि एसी के अंदर आग लगी हुई थी और अपनी बेटी जानवी के साथ सो रही थी और उनका बेटा और पति दूसरे कमरे में सो रहे थे। आ*ग को देख सभी को लेकर तुरंत बाहर निकल गए थे और बाहर आने के बाद आग लगने की सूचना चौथी मंजिल पर रह रहे रजत गोयल को दी। वह भी अपने परिवार के साथ नीचे बाहर आ गए थे लेकिन, सचिन कपूर और परिवार बाहर नहीं आए। उन्हें भी आवाज लगाई थी लेकिन, वह बाहर आने की वजह चौथी मंजिल की छत की तरफ भागने लगे और वापस आते समय दोबारा अपने कमरे में चले गए जहां बेहोश हो गए थे।इसके बाद यह हा@दसा हो गया। रितु मलिक ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने घर के एसी को रिपेयर करवाया था लेकिन, उसके बाद भी एक में आ*ग लग गई।