Vivek sharma:-उपमंडल ज्वालामुखी के तहत विकास खंड सुरानी की पंचायत टिहरी के वार्ड 6 में जगदीश चंद की पशुशाला की एक दिवार गिर गई। पशुशाला के मालिक जगदीश चंद का कहना है कि यह उनकी बुजुर्गों के समय की पशुशाला है।इस पशुशाला तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने की वजह से इसका रखरखाव नहीं किया जा रहा है जिसके कारण इस पशुशाला का एक हिस्सा गिर गया तथा बाकी दिवारें भी गिरने वाली है।इस पशुशाला में पशुओं के लिए चारा व अन्य सामान रखा जाता था।जगदीश चंद ने कहा कि इसकी सूचना पंचायत प्रधान विरेंद्र कुमार व पटवारी रोहित को भी दे दी है।