Home बड़ी खबरेnews Red Alert के बाद Punjab में हड़कंप, सभी Entry Points पर तैनात पुलिसबल

Red Alert के बाद Punjab में हड़कंप, सभी Entry Points पर तैनात पुलिसबल

Punjab faces panic after Red Alert, police deployed at all entry points

बीती शाम दिल्ली में हुए बड़े धमाके के बाद पंजाब भर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है और जगह-जगह नाकाबंदी की गई है।

मोगा पुलिस की ओर से भी विशेष तौर पर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि माननीय डीजीपी और एसएसपी के निर्देशों के अनुसार मोगा में रेड अलर्ट के बाद विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

You may also like