हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कहा की आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मानसून सीज़न में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से हुए नुक़सान की जानकारी दी तथा समीक्षा बैठक में हिमाचल से जुड़े मुद्दे साझा किए।
मुख्यमंत्री हिमाचल ने कहा कि मैंने बताया कि हिमाचल सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुँचाने में तत्परता से जुटी है। इस दौरान, प्रधानमंत्री जी से वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत छूट का आग्रह किया, ताकि विस्थापित परिवारों को वन भूमि पर बसाया जा सके।
आपदा से क्षतिग्रस्त परियोजनाओं के लिए अपर्याप्त सहायता का विषय भी रखा, क्योंकि इनके सुधार कार्यों में नई परियोजनाओं की तुलना में अधिक व्यय होता है।
साथ ही, जलविद्युत् उत्पादन से मुफ़्त रॉयल्टी तथा 40 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय उपक्रमों की बिजली परियोजनाओं को हिमाचल सरकार को हस्तांतरित करने की माँग भी दोहराई।