Home बड़ी खबरेnews IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा, CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा

IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा, CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा

Prashant Veer and Kartik Sharma became the most expensive uncapped players in IPL history, bought by CSK for ₹14.20 crore.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरीना में शुरू हो गई है। ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, जिसमें से कुल 77 प्लेयर्स का नाम फाइनल किया जाएगा। आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे महंगी बोली ऋषभ पंत लगी है। उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल नीलामी में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स (64.3 करोड़ रुपए) हैं। उधर चेन्नई सुपर किंग्स के पास पर्स में 43.4 करोड़ रुपए हैं, जो दूसरा सर्वाधिक है। ऑक्शन में सबसे कम पर्स मुंबई इंडियंस (2.75 करोड़) के पास है।

 

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा है। मिलर इस ऑक्शन के पहले सोल्ड प्लेयर रहे। वहीं, पृथ्वी शॉ पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह एक बार फिर अनसोल्ड रहे।

IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। KKR ने 25.20 कोरड़ की ऊंची बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया। कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई और KKR के बीच संघर्ष देखने को मिला और अंत में kkr ने ऊंची बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया। बता दें कि इससे पहले मिचेल स्टार्क ही सबसे महंगे विदेश खिलाड़ी थे, लेकिन अब ग्रीन ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्टार्क को आईपीएल 2024 की नीलामी में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

 

श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा ।

वैंकेटेश अय्यर को RCB ने 7 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वेंकटेश पिछले सीजन में KKR का हिस्सा थे।

क्विंटन डिकॉक को MI ने बेस प्राइस 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

इंग्लैंड के बल्लेबाज वेन डकेट को DC ने 2 करोड़ में खरीदा।

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन को KKR ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा।

जेकब डफी को RCB ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

18 करोड़ में KKR के हुए मथीशा पथिराना। पथिराना श्रीलंका के तेज गेंदबाज हैं, जो अब IPL में सबसे महंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं।

रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा।

अकील हुसैन (वेस्टइंडीज) को CSK ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया को LSG ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

DC ने जम्मू के तेज गेंदबाज आकिब डार को 8.40 करोड़ में खरीदा।

IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा।

स्पिन गेंदबाज प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा है । प्रशांत वीर IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, CSK के इतिहास में किसी खिलाड़ी के लिए लगाई गई यह सबसे बड़ी बोली रही। प्रशांत वीर एक ऑरलाउंडर हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा सकते हैं। वहीं, कार्तिक शर्मा पर भी CSK ने 14.20 कोरड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

मुकुल चौधरी – बेस प्राइस 30 लाख रुपए- LSG 2.60 करोड़ रुपए

तेजस्वी सिंह – बेस प्राइस 30 लाख रुपए- KKR- 3 करोड़ रुपए

अशोक शर्मा – बेस प्राइस 30 लाख रुपए- GT- 90 लाख रुपए

कार्तिक त्यागी- बेस प्राइस 30 लाख रुपए- KKR- 30 लाख रुपए

नमन तिवारी- बेस प्राइस 30 लाख रुपए- LSG- 1 करोड़ रुपए

सुशांत मिश्रा- 90 लाख, राजस्थान रॉयल्स

यशराज पुंजा, 30 लाख रुपए, राजस्थान रॉयल्स

प्रशांत सोलंकी- 30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स

विघ्नेश पुथुर- 30 लाख, राजस्थान रॉयल्स

You may also like