Home बड़ी खबरेnews लिव इन में रहने वाली युवती ने दी जान… बाहर सोता रहा पुलिस मुलाजिम, अंदर फंदे ले लटक गई जानवी

लिव इन में रहने वाली युवती ने दी जान… बाहर सोता रहा पुलिस मुलाजिम, अंदर फंदे ले लटक गई जानवी

A young woman living in a live-in relationship committed suicide... A police officer slept outside, while Janvi hanged herself inside.

by punjab himachal darpan

पंजाब के अमृतसर में लिव इन में रहने वाली युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती परिवार से अलग होकर पंजाब पुलिस के मुलाजिम के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। युवती ने रविवार देर रात यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिसकर्मी सविंदर सिंह ने कमरे में युवती को फंदे से लटकता देखा तो तुरंत सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका की पहचान जानवी के तौर पर हुई है।

 

 

 

झब्बाल रोड स्थित शहीद उधम सिंह कॉलोनी में रहने वाले मृतका जानवी के पिता प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसका एक बेटा भी है। कुछ समय पहले जानवी की दोस्ती पुलिस जवान सविंदर सिंह के साथ हुई थी। सविंदर और जानवी मजीठा रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की रात मोबाइल पर जानवी का अपने एक अन्य दोस्त कर्मजीत सिंह के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद जानवी परेशान हो गई। उसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सविंदर सिंह फिलहाल चंडीगढ़ में तैनात है और घटना के दौरान सविंदर अपनी दोस्त जानवी से कमरे के बाहर सो रहा था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा तो जानवी का शव पंखे से झूल रहा था।

 

जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि जानवी की बीते दिन जालंधर स्थित आदमपुर थाने के अधीन पड़ते गांव डरोली निवासी कर्मजीत सिंह से फोन पर विवाद हुआ था। कर्मजीत और जानवी दोनों दोस्त थे। पुलिस ने कर्मजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

You may also like