Home बड़ी खबरेnews नग्न अवस्था में महिला का आधा दफन शव बरामद, चार दिन पहले हुई थी लापता; पति के साथ करती थी मजदूरी

नग्न अवस्था में महिला का आधा दफन शव बरामद, चार दिन पहले हुई थी लापता; पति के साथ करती थी मजदूरी

A naked, half-buried body of a woman was found. She had gone missing four days ago and worked as a laborer with her husband.

मोगा के गांव लोहारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की पत्नी का शव नग्न अवस्था में मिट्टी में आधा दबा हुआ मिला। महिला आठ दिसंबर से लापता थी। शव के पास ही महिला के कपड़े पड़े हुए थे।

महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ गांव लोहारा स्थित एसआर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। परिवार पिछले दो वर्षों से उत्तर प्रदेश से आकर यहां काम कर रहा था। महिला का शव ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क से दूर झाड़ियों और गेहूं के खेत में बरामद हुआ। हत्यारों ने शव को छिपाने के इरादे से महिला के मुंह पर मिट्टी डाल रखी थी। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 103 (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आठ दिसंबर को हुई थी लापता

मृतका के पति आरिफ ने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है। उसकी पत्नी की उम्र 28 वर्ष थी। उनके दो बेटे हैं। वे पिछले दो वर्षों से ईंट भट्ठे पर साथ काम कर रहे थे। आरिफ के अनुसार, आठ दिसंबर की रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी गैस चूल्हे पर रोटियां बना रही थी। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले मजदूरों के क्वार्टर में चला गया। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो चूल्हा जल रहा था, लेकिन उसकी पत्नी वहां नहीं थी। बच्चे सो रहे थे।

 

आरिफ ने बताया कि उसने पूरी रात पत्नी की तलाश की और परिजनों को सूचना दी। नाै दिसंबर को पुलिस को पत्नी के लापता होने की जानकारी दी गई। इसके बाद 12 दिसंबर की शाम को पत्नी का शव ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर खेत में नग्न अवस्था में मिला।

 

आरिफ का कहना है कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसने कहा कि जिस तरह की यह घटना है, वैसी किसी की बहन-बेटी के साथ न हो। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

 

थाना कोट ईसे खां के एसएचओ जनक राज ने कहा कि मृतका के पति की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like