Home बड़ी खबरेnews लड़की बोली- मेरे साथ जबरन बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर भी करता रहा परेशान, पोक्सो में केस दर्ज

लड़की बोली- मेरे साथ जबरन बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर भी करता रहा परेशान, पोक्सो में केस दर्ज

The girl said – he forcibly had physical relations with me, continued to harass me even when I was pregnant, a case has been registered under POCSO.

पुलिस थाना रामपुर में एक लड़की के आरोप पर एक पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर में 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है

आरोपी ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि आरोपी राहुल, निवासी डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला दो साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इन संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई है। वीरवार को वह अपनी मां और बहन के साथ पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंची। पीड़िता ने कहा कि 3-4 साल पहले उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। आरोपी राहुल ने पीड़िता को उससे मिलने के लिए मजबूर किया, जिस पर पीड़िता बीते 8 अप्रैल को रामपुर में राहुल से मिली। उसने उसे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया, जिस पर वह उसके साथ उसके घर गई, जहां राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

लड़की को परीक्षण के बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भावस्था के बाद राहुल उसे परेशान करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 64 (1), (363, 376 आईपीसी) और 06 पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You may also like