Home बड़ी खबरेnews बिजली महादेव रोपवे प्रोजैक्ट में केंद्र का निर्णय मंजूर : सुक्खू

बिजली महादेव रोपवे प्रोजैक्ट में केंद्र का निर्णय मंजूर : सुक्खू

Centre's decision on Bijli Mahadev Ropeway Project approved: Sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बिजली महादेव प्रोजैक्ट में राज्य सरकार को केंद्र का निर्णय मंजूर है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के पर्यटन की दृष्टि से यह प्रोजैक्ट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी देवी-देवताओं का सम्मान करती है तथा स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर ने भी इस प्रोजैक्ट में बहुत रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रोजैक्ट के मामले में सभी परम्पराओं का पालन किया गया है। इस प्रोजैक्ट में केंद्र सरकार का बहुत सा पैसा लगा है।

 

इसको देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से लिया जाने वाला निर्णय राज्य सरकार को मान्य होगा। उल्लेखनीय है कि गत दिनों प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए नग्गर में जगती का आयोजन किया गया था। इस जगती में देवी-देवताओं की तरफ से कहा गया था कि बिजली महादेव देवता इस समय काफी नाराज चल रहे हैं। बिजली महादेव में जो भी छेड़छाड़ की जा रही है, उसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। देवताओं का यह भी कहना था कि अगर इंसान ने अपनी गलतियों को नहीं सुधारा, तो देवी-देवताओं के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

 

केंद्र सरकार ने लिया मामले का संज्ञान

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से बिजली महादेव रोपवे विवाद को लेकर सभी पक्षों को सुना जा रहा है। इसी तरह यह मामला नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के स्तर पर भी सुना जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस विषय को लेकर बयान आया है।

You may also like