Home बड़ी खबरेnews Maa Vaishno Devi सहित Punjab रूट की कई ट्रेनें रद्द, कई Short-Originate, देखें लिस्ट..

Maa Vaishno Devi सहित Punjab रूट की कई ट्रेनें रद्द, कई Short-Originate, देखें लिस्ट..

Many trains on the Punjab route, including Maa Vaishno Devi, have been cancelled and many are short-originated. See the list.

भारतीय रेलवे ने ट्रैक में रखरखाव और सुधार कार्य करने के लिए जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-ओरिजिनेट (अंशकालिक मार्ग) किया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक सुधार के लिए उठाया गया है।

 

रद्द होने वाली मुख्य ट्रेनें

 

14504 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – कालका एक्सप्रेस : 1 अप्रैल 2026 तक रद्द

14611 गाजीपुर सिटी – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस : 27 मार्च 2026 तक रद्द

12207 जम्मू तवी – काठगोदाम : 31 मार्च 2026 तक रद्द

12208 काठगोदाम – जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस : 29 मार्च 2026 तक रद्द

12265 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मू तवी दूरंतो एक्सप्रेस : 31 मार्च 2026 तक रद्द

12266 जम्मू तवी – दिल्ली सराय रोहिल्ला दूरंतो एक्सप्रेस : 1 अप्रैल 2026 तक रद्द

14612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस : 26 मार्च 2026 तक रद्द

19107 भावनगर – मकंदपुर जनभूमि एक्सप्रेस : 29 मार्च 2026 तक रद्द

14503 कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस : 31 मार्च 2026 तक रद्द

 

अन्य ट्रेनें (शॉर्ट-ओरिजिनेट)

 

कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द नहीं होंगी, बल्कि कुछ स्टेशनों तक ही चलेंगी और वहीं से लौटेंगी। ये ट्रेनें हैं:

 

साबरमती – जम्मू एक्सप्रेस : फिरोजपुर तक आएगी और वहीं से लौटेगी

साबरमती – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत : अमृतसर तक आएगी और वहीं से लौटेगी

दुर्ग – उधमपुर एक्सप्रेस : जालंधर तक आएगी और वहीं से लौटेगी

जम्मू मेल- अंबाला तक आएगी और वहीं से लौटेगी

जोधपुर (भगत की कोठी) – जम्मू तवी एक्सप्रेस : पठानकोट तक आएगी और वहीं से लौटेगी

कोटा – उधमपुर साप्ताहिक : उधमपुर तक आएगी और वहीं से लौटेगी

इंदौर – उधमपुर : उधमपुर तक आएगी और वहीं से लौटेगी

You may also like