क्योंकि कांगड़ा की जनता मेरे साथ है। लोगों के हित मेरे लिए पार्टी लाइन से बढ़कर हैं व उनकी आवाज हर स्तर पर उठाना मेरा फर्ज है। जनता ही मेरी ताकत है व 2027 में जनता ही मेरा जीत का चौका लगाएगी।
कांगड़ा में कांग्रेस मजबूत हुई
नीशू मोंगरा, अध्यक्ष, ए.पी.एम.सी. कांगड़ा का कहना है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और मजबूत हुई है। पार्टी ने मुझे जो 7 जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने का लगातार भरसक प्रयास कर रहा हूं। पार्टी जो भी आगे भूमिका देगी, उसका पालन करता रहूंगा।
अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एच. आर.टी.सी. का कहना है कि मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू व पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे पूरी लगन से निभाकर पूरे कांगड़ा जिले में पार्टी को मजबूत बना रहा हूं। अगले चुनाव में कांगड़ा हलके में पार्टी को जिताने में पूरा योगदान दूंगा।