Home बड़ी खबरेnews पुलिस रेड से रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप! इस हालत में मिले लड़के-लड़कियां

पुलिस रेड से रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप! इस हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Police raid causes commotion at restaurant; boys and girls found in this condition

जिला पुलिस गुरदासपुर की स्पैशल ब्रांच ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आज स्थानीय हरदोछन्नी रोड़ पर फ्रैंड रैस्टोरैंट पर छापामारी की। पुलिस टीम की अगवाई डी.एस.पी.सिटी मनमोहन सिंह तथा पुलिस की स्पैशन ब्रांच के इंचार्ज सब इन्सपैक्टर गुरविन्द्र सिंह कर रहे थे।

इस संबंधी मौके पर डी.एस.पी. मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हरदोछन्नी रोड़ पर बाईपास के पास चल रहे रैस्टोरैंट में लड़के-लड़कियों का आना जाना बना रहता है तथा रैस्टोरैंट के उपर बने कमरों को गलत कामों के लिए प्रयोग होता है। इस संबंधी कई शिकायतें मिल रही थी।

उन्होने बताया कि इस सूचना के आधार पर आज पुलिस ने इस रैस्टोरैंट में महिला पुलिस के साथ छापामारी की गई तो कमरों से चार लड़के तथा चार लड़किया आपतिजनक हालत में मिली हैं। उन्होने लड़के-लड़कियों का नाम बताने से इंकार कर दिया तथा कहा कि इस संबंधी गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी।

You may also like