Home बड़ी खबरेnews लाडो लक्ष्मी योजना लांच: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ, छह चरणों में करना होगा आवेदन

लाडो लक्ष्मी योजना लांच: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ, छह चरणों में करना होगा आवेदन

Lado Laxmi Yojana launched: CM Nayab Singh Saini inaugurated, application to be made in six steps

by punjab himachal darpan

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप को लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

 

 

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड के बिना महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना एप का लाभ नहीं उठा सकेंगी महिलाएं।

एप में छह चरणों में होगा रजिस्ट्रेशन

एप में पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए कुल छह चरण होंगे। छह चरण पूरे होने के बाद पात्र महिलाओं की आईडी बन जाएगी। एप डाउनलोड करते मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।

पहला चरण : पहले चरण में आवेदिका को पूरा विवरण भरना होगा। जिसमें बताना होगा कि वह विवाहित हैं या नहीं, निवासी कब से हैं, निवास प्रमाण पत्र, आधार का नंबर भरना होगा।

दूसरा चरण : दूसरे चरण में आवास का विवरण भरना होगा। इसमें बताना होगा कि खुद का आवास है या किराए पर रह रहे हैं। विवाह से पहले आवास का विवरण भी भरना होगा। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन व मीटर का मौजूदा विवरण भरना होगा।

तीसरा चरण : तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों की संख्या भरनी होगी। इसमें माता-पिता, सास ससुर और उनके आधार नंबर भी भरने होंगे। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भी जानकारी देनी होगी।

चौथा चरण : चौथे चरण में आय का विवरण देना होगा। इसमें ससुराल पक्ष के आय का विवरण देना होगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के वाहनों का ब्यौरा, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और किसके पास कौन सा वाहन है, उसकी भी जानकारी देनी होगी।

पांचवां चरण : पांचवें चरण में स्वयं के बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें पैन नंबर की भी जानकारी देनी होगी।

छठा चरण : छठे चरण में अब तक जो विवरण भरा गया था, उसकी जानकारी डिस्पले होगी और इसमें स्व घोषणा करनी होगी कि इसमें सभी जानकारियां सत्य और पूर्ण हैं। यदि इसमें कोई जानकारी झूठी और भ्रामक पाई जाती है तो इस योजना का लाभ पाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए और मेरे विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए। उसके बाद जमा करने वाला विकल्प चुनना होगा। इसके बाद ही आईडी बन जाएगी। जिसमें आवेदिका की आईडी, आवेदिका का नाम, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आय और आवेदन की स्थिति दिखेगी।

You may also like