Home बड़ी खबरेnews सोनम को चुना सचिव

सोनम को चुना सचिव

Sonam was elected secretary

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया। यह कार्यकारिणी साल 2025-26 के लिए गठित की गई। पीटीए जनरल हाउस की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली ने की।

 

इसमें सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा निधि सिंह राणा को उपाध्यक्ष, सुमन को सचिव और टिकमा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य डॉ. शैफाली ने गत वर्ष महाविद्यालय में पीटीए के सहयोग से किए गए विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी का आभार जताया। नवनियुक्त कार्यकारिणी से भी महाविद्यालय के उत्थान में सहयोग की आशा की।

You may also like