Home बड़ी खबरेnews मनकीरत औलख ने फिरोजपुर में बांटे ट्रैक्टर, 200 ट्रैक्टर देने का वादा, करेंगे पांच करोड़ की मदद

मनकीरत औलख ने फिरोजपुर में बांटे ट्रैक्टर, 200 ट्रैक्टर देने का वादा, करेंगे पांच करोड़ की मदद

Mankirt Aulakh distributed tractors in Ferozepur, promised to donate 200 tractors and five crore rupees.

by punjab himachal darpan

पंजाब में इस बार अगस्त में 38 वर्षों बाद भयानक बाढ़ आई है। बाढ़ की आपदा ने भयावह रूप लेते हुए लाखों लोगों को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि अब हालात सुधर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस त्रासदी में बहुत कुछ थो दिया है। लोगों के घर टूट गए। मवेशी पानी में बह गए। घर का सामान, ट्रैक्टर ट्रलियां समेत कई वाहन पानी में डूब गए थे। बाढ़ से 57 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। पंजाब के लोगों की मदद के लिए अब पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कई बड़े सितारे आगे आए हैं। इनमें एक नाम गायक मनकीरत औलख का भी है।

 

 

 

इस मुश्किल घड़ी में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। उनका यह कदम संकट के समय में मानवता की एक बड़ी मिसाल है।

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में खेतों में रेत भर गई है। खेतों को फसल लायक बनाने को पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने फिरोजपुर को 20 ट्रैक्टर दिए हैं। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर अमृतसर को दिए हैं। यह 10 ट्रैक्टर अमृतसर के सिख संत कार सेवा को दिए हैं ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर वहां के खेतों और दूसरे अन्य कार्यों को ठीक किया जा सके।

 

फिरोजपुर में 10 ट्रैक्टर गुरुद्वारा जमानी साहब को और 10 ट्रैक्टर रामलाल गुरुद्वारा साहब को दिए हैं ताकि संबंधित गांव जो बाढ़ प्रभावित हैं उनकी जमीनों में से रेत निकाली जा सके। इसके अलावा मनकीरत औलख ने कहा कि जिन ग्रामीणों के बाढ़ में घर टूटे हैं उनके घर बना कर देंगे और उनके जो भी कार्य रुके हैं उनकी वह भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 100 ट्रैक्टर में खुद पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों को और 100 ट्रैक्टर अपने दोस्तों से लेकर देंगे। ताकि पंजाब में जो बाढ़ से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके।

 

पंजाबी कलाकारों का इस तरह एकजुट होकर सामने आना यह दर्शाता है कि संकट की इस घड़ी में पूरा पंजाब एक साथ खड़ा है। इन कलाकारों की पहल न केवल वित्तीय मदद प्रदान कर रही है, बल्कि बाढ़ से जूझ रहे लाखों लोगों का मनोबल भी बढ़ा रही है।

 

मनकीरत औलख ने कहा कि मैं पूरे पंजाब में 200 ट्रैक्टर दूंगा। हम पंजाब के बच्चे हैं। हम यहीं पले बड़े हैं। इसलिए इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना मेरा मकसद है। मैं पंजाब की लोगों की सेवा कर रहा हूं। जो भी पंजाब के लिए खड़ा होगा उसे भगवान सबकुछ देगा

You may also like