Home बड़ी खबरेnews कांग्रेस ने सुखबिंदर सिंह को बनाया प्रभारी, आप विधायक के निधन के कारण खाली हुई है सीट

कांग्रेस ने सुखबिंदर सिंह को बनाया प्रभारी, आप विधायक के निधन के कारण खाली हुई है सीट

कांग्रेस ने सुखबिंदर सिंह को बनाया प्रभारी, आप विधायक के निधन के कारण खाली हुई है सीट

by punjab himachal darpan

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने तरनतारन में होने वाले उपचुनाव के लिए सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया को प्रभारी बनाया है। यह फैसला पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से विचार विमर्श करने के बाद लिया गया है।

 

 

तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का जून में निधन हो गया था। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। यही कारण है कि तरनतारन की सीट खाली होने के बाद यहां उपचुनाव होने है। चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव का एलान कर सकता है। चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव अहम है, क्योंकि इसको वर्ष 2027 विधानसभा की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

You may also like