Home बड़ी खबरेnews जेल में हुए हमले में घायल पूर्व इंस्पेक्टर की माैत, हिंदू नेता हत्याकांड के आरोपी ने पीटा था

जेल में हुए हमले में घायल पूर्व इंस्पेक्टर की माैत, हिंदू नेता हत्याकांड के आरोपी ने पीटा था

Former jail inspector injured in attack; beaten by Hindu leader murder accused

by punjab himachal darpan

पटियाला की सेंट्रल जेल में एक जानलेवा हमले में गंभीर घायल हुए पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह की राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक फर्जी एनकाउंटर केस में पटियाला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

सूबा सिंह समेत जेल में ही बंद पूर्व डीएसपी गुरबचन सिंह व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को कुछ दिन पहले हवालाती संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सन्नी नवंबर 2022 में अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल केस का आरोपी है। पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, संदीप सिंह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। जिसकी जानकारी पूर्व पुलिस अधिकारियों ने जेल प्रशासन को दे दी थी। इसी से भड़के संदीप सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि संदीप सिंह ने राॅड के साथ पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था। इस हमले में घायल अन्य दोनों पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर हैं।

 

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2025 को इंस्पेक्टर सूबा सिंह व अन्य पूर्व पुलिस अफसरों को 1993 में तरनतारन के सात नौजवानों के फर्जी एनकाउंटर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

You may also like