Home बड़ी खबरेnews हर साल इतने भारतीय पुरुष क्यों रचाते हैं नेपाली महिलाओं से शादी, जानें भारत का वो राज्य है जो है नेपाली दुल्हनों का ससुराल

हर साल इतने भारतीय पुरुष क्यों रचाते हैं नेपाली महिलाओं से शादी, जानें भारत का वो राज्य है जो है नेपाली दुल्हनों का ससुराल

Why do so many Indian men marry Nepali women every year? Know the state of India which is the in-laws of Nepali brides

नेपाल में हाल ही में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है जिसके चलते दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारत और नेपाल के बीच 1,850 किलोमीटर की खुली सीमा है जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों से होकर गुजरती है लेकिन यह रिश्ता सिर्फ सीमाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि “रोटी-बेटी” के गहरे संबंधों से भी जुड़ा है। क्या आप जानते हैं कि हर साल सैकड़ों भारतीय पुरुष नेपाली महिलाओं से शादी करते हैं और इस मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

 

भारतीय पुरुष नेपाली महिलाओं से क्यों करते हैं शादी?

 

भारत और नेपाल की खुली सीमा और सांस्कृतिक समानताएं दोनों देशों के लोगों को करीब लाती हैं। इस वजह से, दोनों देशों के लोगों के बीच वैवाहिक संबंध बहुत पुराने हैं। हालांकि इस बारे में कोई सटीक सरकारी आंकड़ा नहीं है लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल सीमा से सटे राज्यों में ऐसे विवाहों की संख्या काफी ज्यादा है।

इस मामले में बिहार है सबसे आगे

 

जब बात आती है कि भारत का कौन सा राज्य नेपाली लड़कियों से शादी करने में सबसे आगे है तो बिहार का नाम सबसे ऊपर आता है। बिहार के कई जिले, जैसे सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और मधुबनी, नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं। इन जिलों में नेपाली महिलाओं से शादी का चलन बहुत पुराना है।

इन क्षेत्रों में हर साल सैकड़ों नेपाली लड़कियां शादी करके भारत आती हैं जिससे दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक एकता और भी मजबूत होती है। भौगोलिक निकटता और एक जैसी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियां भी इन शादियों को बढ़ावा देती हैं।

You may also like