Manoj kumar mankotia: हिमाचल में इस बार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है-जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की जान भी जा रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला सिरमौर जिले से रिपोर्ट हुआ है- जहां पर भूस्खलन ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है।
भूस्खलन ने छीनी खुशियां
यहां चौरास पंचायत के शाईमी गांव में सोमवार सुबह अचानक हुए भूस्खलन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पहाड़ से गिरीं विशाल चट्टानें सीधे गांव के एक मकान पर जा गिरीं। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला मलबे में दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।