Manoj kumar mankotia: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कांगड़ा जिला की 512 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं जिसमें 480 योजनाएं आंशिक तौर पर बहाल कर दी गई हैं।
धर्मशाला शहर की मुख्य गजेयू खड्ड योजना की लगभग 2 किलोमीटर पाइपलाइन भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
वर्तमान में शहर को भटेहड़ स्रोत से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन लगातार बारिश और भूस्खलन से यह भी बाधित हो रही है। खराब मौसम के चलते बहाली कार्य करना भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
धर्मशाला शहर को पानी छोड़ दिया गया है, फिलहाल एक दिन छोड़कर पानी मिलने की संभावना है।