अश्विन मास की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र शुरू होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि पर इस साल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त योग का संयोग बन रहा है। इस साल नवरात्रि सोमवार 22 सिंतबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेंगे। इसके बाद दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि साल में दो गुप्त नवरात्रि आते हैं और चैत्र मास और शारदीय नवरात्रि दो अप्रैल और अक्टूबर में मनाए जाते हैं। अब अक्टूबर में आने वाले नवरात्र को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इसमें मां दुर्गा की विशेष पूजा होती है
ऐसी कथा है कि भगवान श्री रामचंद्र जी ने रावण से युद्ध करने से पहले 9 दिन मां दुर्गा की आराधना की थी और दसवें दिन भगवान श्री रामचंद्र जी ने रावण का वध किया था तब से नवरात्रि मनाई जाती है
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि का आरंभ घटस्थापना के साथ होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। 2025 में घटस्थापना सोमवार, सितम्बर 22, 2025 को की जाएगी। घटस्थापना 22 तारीख को सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक की जा सकती है। इसके अलावा अगर दोपहर को घटस्थापना कर रहे हैं, तो दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक कलश की स्थापना कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्र 2025 तिथि
22 सितंबर 2025- मां शैलपुत्री की पूजा
23 सितंबर 2025- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
24 सितंबर 2025- मां चंद्रघंटा की पूजा
26 सितंबर 2025- मां कूष्मांडा की पूजा
27 सितंबर 2025- मां स्कंदमाता की पूजा
28 सितंबर 2025- मां कात्यायनी की पूजा
29 सितंबर 2025- मां कालरात्रि की पूजा
30 सितंबर 2025- मां सिद्धिदात्री की पूजा
01 अक्टूबर 2025- मां महागौरी की पूजा
02 अक्टूबर 2025- विजयदशमी (दशहरा)